Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत :: जिला जज सह DLSA अध्यक्ष ने पंचायती राज पदाधिकारी के साथ की बैठक

दरभंगा। ग्राम कचहरी में लंबित शमनीय आपराधिक मामलों का 14 सितंबर 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारियों ने अपने प्रखंडों के ग्राम कचहरियों में लंबित मामलों का ब्यौरा दिया।

 

 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कि लोक अदालत के कुछ हीं दिन बचे हैं, इसलिए सभी ग्राम कचहरियों को प्रि-काउंसलिंग के लिए प्रोत्साहित करें।
उन्होंने अब तक किए गए प्रि-काउंसलिंग संबंधी कार्यों का ब्यौरा भी लिया।
सभी बीपीआरओ को अपने प्रखंड के कचहरियों की निगरानी करने का विशेष निर्देश दिया गया।

 

Advertisement

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव अभिषेक आनंद ने कहा कि सभी कचहरी सचिवों को लोक अदालत में मामलों को निपटारा कराने की जिम्मेदारी दें। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के बीपीआरओ मौजूद थे।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …