Breaking News

रिलायंस जियो बनाम बीएसएनएल,1 रू० से भी कम में 1 जीबी ब्रॉडबैंड डेटा देगा बीएसएनएल !

रिलायंस को टक्कर देने अब बीएसएनएल ने अपPicsArt_09-03-03.57.14नी सस्ती दरों का एलान किया है. अब सरकारी दूर संचार कम्पनी उपभोक्ताओं को मात्र 249 रुपए में 300 जीबी ब्रॉडबैंड डाटा देगी. यह कंपनी एक रुपए से भी कम में एक जीबी डेटा देगी. 9 सितंबर से बीएसएनएल ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ब्राॅडबैंड के नए उपयोगकर्ता के लिए एक्सपीरियंस अनलिमिटेड बीबी-249 प्लान जारी किया है. इसमें 249 में 300 जीबी तक डाटा डाउनलोड किया जा सकेगा.

बीएसएनएल के चीफ जनरल मैनेजर जीसी पांडे ने बताया कि 249 में 300 जीबी डाटा प्लान का फायदा 6 महीने तक मिलेगा. उन्होंने बताया कि इसमें कंज्यूमर्स को दो एमबीपीएस की स्पीड शुरुआती एक जीबी के लिए ही मिलेगी. फिर 1 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी.

तुलनात्मक रूप से देखें तो जहाँ बीएसएनएल का डाटा पैक सस्ता है, वहीँ रिलायन्स जियो की स्पीड अच्छी है, बीएसएनएल का कहना है कि शुरुआती स्पीड 2 एमबीपीएस की रहेगी. वहीं, जियो ने पीक डाउनलोड स्पीड 135 एमबीपीएस रखने का लक्ष्य रखा है. इसी तरह रिलायंस का लक्ष्य एक साल के अंदर 10 करोड़ यूजर्स को कवर करना है, वहीं, बीएसएनएल के पास ब्रॉडबैंड कनेक्शंस में करीब 2 करोड़ कंज्यूमर्स का बेस है. 4 जी जियो को लॉन्च किया, उसकी सर्विस 5 सि‍तंबर से मिलना शुरू होगी. अगले 4 महीने यानी 31 दिसंबर तक सर्विस मुफ्त रहेगी. रोमिंग समेत सभी वॉइस कॉल लाइफटाइम मुफ्त रहेंगे 1 जनवरी से 1 जीबी डाटा 50 रु. में मिलेगा.

अंबानी ने दावा किया कि जियो के डाटा प्लान दुनिया में सबसे सस्ते होंगे. जियो में आईपी बेस्ड कॉलिंग है. कॉल का पैसा डाटा से नहीं कटेगा. यानी भारत में डाटा रेट में 80फीसदी तक कमी की गुंजाइश है. यानी बाकी कंपनियां भी रेट कम कर सकती हैं

 

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …