दरभंगा : कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु देश भर मे लागू लॉक डाउन अवधि में राज्य के बाहर से जिला में अब आ रहे लोगों को प्रखंड मुख्यालय में क्वारंटाइन किया जा रहा है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
प्रखंड क्वारंटाइन केन्द्रों में सभी बुनियादी सुविधाएँ बहाल की गई है। सभी कमरों में आवासन हेतु लाईट, बिजली के पंखे लगाए गये हैं एवं सभी लोंगो के लिये अलग अलग गद्दे, चादर, मच्छरदानी आदि की व्यवस्था की गई है।

सभी अवासितों को तीनों टाइम नाश्ता खाना भी दिया जा रहा हैं. वहीं उनके मनोरंजन हेतु रंगीन टी.वी.भी लगाया गया हैं.
इसके साथ ही सभी लोगों को अलग अलग दैनिक उपयोग की सामग्री ( डिगनिटरी किट्स ) उपलब्ध कराया जा रहा है।
आपदा प्रभारी, दरभंगा पुष्पेश कुमार द्वारा बताया गया है आज की तिथि में सभी 18 प्रंखडों में कुल 25 क्वारंटाइन केन्द्र क्रियाशील हो गया है।

इन केन्द्रों में 363 व्यक्ति क्वांरटाइन किये गये हैं । इन सभी व्यक्तियों को डिगनिटरी किट्स उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें ये सामग्री धोती, गंजी, गमछा, लूंगी, थाली, कटोरा, ग्लास, साबुन कपड़ा, साबुन स्नान, शैम्पु, तेल, ब्रश, पेस्ट, दर्पण, कंघी, मास्क शामिल हैं.

सभी क्वारेंटीन सेंटर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. वहां पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी हैं. क्वारेंटीन सेंटरों पर निगरानी रखने हेतु सीसीटीवी कैमरे भी इनस्टॉल किये गये हैं.

पहचान हेतु गेट पर बड़ा बैनर लगाया गया हैं.
जिलाधिकारी द्वारा वरीय प्रशासनिक एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को इन केंद्रों का नियमित विजिट कर वहां अच्छी व्य्वश्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !