Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / समृद्धि यात्रा :: जेडीयू नेता राजेश्वर राणा का दावा – नीतीश सरकार ने विकास को कागज से जमीन पर उतारा

समृद्धि यात्रा :: जेडीयू नेता राजेश्वर राणा का दावा – नीतीश सरकार ने विकास को कागज से जमीन पर उतारा

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को दरभंगा जिले के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह यात्रा जिले के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का नेतृत्व बिहार को निरंतर प्रगति और समृद्धि की ओर ले जा रहा है।

 

जेडीयू नेता राजेश्वर राणा

 

राजेश्वर राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार केवल घोषणा की राजनीति नहीं करती, बल्कि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता तक उसका लाभ पहुंचाती है। समृद्धि यात्रा इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसमें विकास को कागज से निकालकर जमीन पर उतारने का कार्य हुआ है।

 

 

जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने बताया कि समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दरभंगा जिलान्तर्गत कुल 138 करोड़ रुपये की लागत से 90 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इसमें 105 करोड़ रुपये की लागत से 50 योजनाओं का शिलान्यास तथा 33 करोड़ रुपये की लागत से 40 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। यह योजनाएं जिले के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगी।

 

श्री राणा ने कहा कि वर्षों से लंबित विकास कार्यों को अब धरातल पर उतारा जा रहा है। सड़क, आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, जनसुविधाओं और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी ये योजनाएं आम जनता के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

 

Advertisement

 

राजेश्वर राणा ने आगे कहा कि दरभंगा को मिली यह बड़ी सौगात आने वाले समय में जिले को विकास के अग्रणी जिलों की श्रेणी में खड़ा करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास मॉडल आज पूरे बिहार में भरोसे का प्रतीक बन चुका है।

 

अंत में राजेश्वर राणा ने कहा कि जदयू नेतृत्व के मार्गदर्शन में बिहार सुशासन, विकास और समृद्धि के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है और दरभंगा इसका सशक्त उदाहरण बन रहा है।

 

Check Also

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …

Darbhanga Transfer News: दरभंगा में 30 कार्यपालक सहायक, 272 पंचायत कार्यपालक सहायक समेत 316 कर्मियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट…

दरभंगा में 30 कार्यपालक सहायक, 272 पंचायत कार्यपालक सहायक एवं 14 प्रखंड कार्यपालक सहायक समेत …