दरभंगा : वर्त्तमान में चहुँओर कोरोना वायरस की अनुगूंज के बीच जिलाधिकारी के निदेश पर शनिवार को सभी अनुमण्डल पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न दवा प्रतिष्ठानों में छापामारी की गई।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस क्रम में सदर अनुमण्डल पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी, लहेरियासराय एवं थाना प्रभारी, बेंता तथा औषधि निरीक्षकों के सहयोग से हॉस्पिटल रोड अवस्थित दवा दुकानों में धावा बोला गया जिसमें केडिया साइंटिफिक एवं सर्जिकल, माँ भवानी सर्जिकल एवं मेडिकल, माँ श्यामा सर्जिकल एवं ड्रग एजेंसी आदि के नाम शामिल है।

सदर अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा अपने टीम के साथ इन दुकानों में दवा के स्टॉक की जाँच किया गया। उन्होंने बताया कि केडिया साइंटिफिक एवं सर्जिकल के स्टॉक में सैनिटाइजर एवं क्लिनिकल मास्क पर्याप्त मात्रा में पाया गया, लेकिन मास्क नंबर 95 नहीं उपलब्ध था। जबकि माँ भवानी सर्जिकल एवं माँ श्यामा सर्जिकल के स्टॉक में सैनिटाइजर एवं मास्क नहीं पाया गया।

अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा दवा दुकानदारों को उक्त सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के सक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सैनिटाइजर एवं मास्क की माँग बढ़ी गई है।

लेकिन निहित स्वार्थवश कतिपय दवा स्टॉकिश्टों द्वारा माल की कमी बताकर इसे काला बाजार में ऊचे दामों पर बेचा जाता है। जिला प्रशासन द्वारा ऐहितियात के तौर पर यह कार्रवाई की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया है कि काला बाजारी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा। काला बाजारी करते पकड़े जाने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया जायेगा।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस के व्यापक प्रकोप के मद्देनज़र सैनीटाइज़र एवं मास्क को एसेंशियल कमोडिटी में शामिल कर लिया गया है. इन पदार्थो की कालाबजारी करने वालों पर उक्त अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !