Breaking News

बिजली लाइन ठप कर शराब की खेप उतार रहे तस्कर, जाले क्षेत्र में नया तरीका आया सामने

दरभंगा। जिले के जाले में शराब कारोबारियों द्वारा तस्करी का नया तरीका अपनाने का मामला सामने आया है। पुलिस की सख्ती से बचने के लिए अब शराब कारोबारी बिजली आपूर्ति को बाधित कर निर्जन क्षेत्रों में शराब की खेप उतारने का काम कर रहे हैं।

 

 

बिजली विभाग के कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार, तस्कर अब संपूर्ण क्षेत्र में बिजली संचरण लाइन को जानबूझकर ठप कर देते हैं, ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रकों से शराब की खेप आसानी से उतारी जा सके। इसके लिए तस्कर निर्जन चौड़-बघार के खेतों के बीच से गुजर रहे 11 हजार केवी संचरण लाइन के तीनों फेज तारों में बांस का टोटा लगाकर उन्हें आपस में सटा देते हैं, जिससे तत्काल फॉल्ट हो जाता है और पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।

 

बताया जाता है कि बिजली गुल होते ही तस्कर मौके पर पहुंचकर ट्रकों से शराब की खेप उतारकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा देते हैं और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो जाते हैं।

 

 

बीते सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे जाले-लातराहा के बीच चौड़ क्षेत्र में इसी तरह की घटना सामने आई, जहां बिजली आपूर्ति अचानक बाधित हो गई। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मी फॉल्ट की खोज में क्षेत्र में निकले, जहां संचरण लाइन के साथ छेड़छाड़ के साक्ष्य मिले।

 

इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि शराब कारोबारी अब पुलिस और प्रशासन की नजर से बचने के लिए तकनीकी तरीकों का सहारा ले रहे हैं। वहीं, बिजली विभाग ने इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ाने और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके और बिजली व्यवस्था को बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

 

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …