दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने होली पर्व विधि-व्यवस्था संधारण में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के जवानों को विशेष सतर्कता बरतने का निदेश दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा कि 09 मार्च के रात्रि में विभिन्न जगहों पर होलिका दहन/संवत जलाने के कार्यक्रम आयोजित होंगे। संवत जलाने के लिए लकड़ी आदि संग्रह करने का कार्य अमूमन दोपहर से ही शुरू हो जायेगा । इसलिए सभी दण्डाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ सबुह से ही अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण करते रहेंगे एवं संवत जलाने का कार्यक्रम पूरी तरह समाप्त होने के बाद यह इत्मीनान कर लेंगे कि सम्वत का आग पूरी तरह से बूझ गया है। उन्होंने ये बातें समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित होली विधि-व्यवस्था में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के बैठक में कहीं है।

उन्होंने कहा कि अगले दिन 10 मार्च को सुबह से रात्रि तक लोगों द्वारा एक दूसरे को रंग- अबीर-गुलाल लगाकर होली खेलने का कार्यक्रम होंगे। साथ ही 11 मार्च को भी कहीं-कहीं होली खेले जाने की सूचना है। इसलिए दिनांक 09 मार्च से 11 मार्च तक सभी अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी कर्तव्य स्थल पर मौजूद रहकर अपने-अपने दायित्वों का तत्परतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर कुछ लोग चोरी- छिपे दारू/ताड़ी/शराब आदि का नशा करके हुड़दंग करने की कोशिश कर सकते हैं । इसलिए ऐसे लोगों पर विशेष चौकसी रखी जाये। दारू/ताड़ी आदि में नशीली दवाएँ मिलाकर भी बेची जाने की संभावना है जो की घातक हो सकती है। कहा कि सभी अधिकारी इन सभी चीजों पर बारीकी से नजर रखेगें।

उन्होंने कहा कि सभी थानों की गाड़ियों में लाउडस्पीकर लगा रहेगा। उन्हें वीडियोग्राफर भी उपलब्ध रहेगा। सी.सी.टी.वी. कैमरा भी जगह-जगह लगाये गये है। इसलिए सी.सी.टी.वी. एवं वीडियोग्राफर को 24 घंटे कार्यरत रखें। साथ ही अग्निशमन पदाधिकारी अग्निशमन गाड़ी के साथ मुस्तैद रहें।
उन्होंने कहा कि पूर्व की घटनाओं को संज्ञान में लेकर उक्त स्थलों सहित अन्य क्षेत्रों में भी विशेष ध्यान दिया जाये। कहा कि जिला स्तर पर, अनुमण्डल स्तर एवं थाना स्तपर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कहा कि सभी नियंत्रण कक्षों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी पूरे समय कार्यशील रहकर पल-पल की सूचनाएं संकलित करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम, एन.आर.सी., एन.पी.आर. आदि को लेकर एक विशेष वर्ग/समूह द्वारा विगत कई दिनों से धरना/प्रदर्शन किया जा रहा है। इसलिए धरना/प्रदर्शन करने वाले लोगों, इसके नेताओं आदि के साथ वार्ता कर सभी से शांति कायम रखने की अपील की जाये।

उन्होंने कहा कि होली ड्यूटी में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी भी लगातार भ्रमण कर पूरी स्थिति पर नजर रखें।
बैठक में उपस्थित नगर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने कहा दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी एक साथ भ्रमण करें। आसूचना तंत्र को सक्रिय करें। किसी भी घटना की सूचना पर तुरंत रिस्पॉड करें। साथ-साथ वरीय अधिकारियों को भी तुरंत सूचित कर दें। कहा कि जिला स्तरीय शांति समिति की बैठकों में माननीय सदस्यों द्वारा आश्वस्त किया गया है कि वे लोग पूरे तत्पर रहेंगे। अधिकारीगण भी शांति समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर लें। जहाँ बैठके नहीं हुई है, वहाँ तुरंत बैठके कर ली जाये।
उन्होंने कहा कि राज्य मुख्यालय द्वारा इस होली के अवसर पर विशेष चौकस रहने की हिदायत दी गई है। इसलिए सभी अधिकारी एवं जवान अगले 03 दिनों तक अपने-अपने दायित्वों का शत्-प्रतिशत् निर्वह्न सुनिश्चित करें।
इस बैठक में अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत) आर.आर. प्रभाकर, सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर अनोज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुधीर कुमार, लाइन डी.एस.पी., जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी पुष्पेश कुमार, सभी संबंधित थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !