Breaking News

बिहार :: नेत्रहीनों की समस्या को लेकर दरभंगा डीएम से होगी वार्ता – विधायक अमरनाथ गामी

दरभंगा : कामेश्वरी प्रिया पूअर होम स्थित राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय लुई महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि जिलाधिकरी से मिलकर नेत्रहीन विद्यालय से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए वार्ता की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की जटिल समस्याओं के लिए विधानसभा और सरकार के सामने मजबूती से पक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि अपर समाहर्ता मो. मोबीन अली अंसारी, विरेन्द्र प्रसाद, रविशंकर तिवारी, राकेश किरण, शिव कुमार राय, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. जयशंकर झा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक उज्ज्वल कुमार और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य ने किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *