दरभंगा : 09 अगस्त पृथ्वी दिवस के अवसर पर बिहार राज्य में 2.51 करोड़ वृक्षारोपण करने की कार्य योजना पर तैयारी चल रही है। उक्त अवसर पर दरभंगा जिला क्षेत्र में 10.50 लाख पौधारोपण का लक्ष्य है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिलाधिकारी ने कहा है कि 09 अगस्त को एक साथ जिला में 10 लाख से अधिक वृक्षारोपण किया जायेगा। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में वृक्षोरापण करने का एकमात्र उद्येश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति वर्त्तमान पीढ़ी को जागरूक करना है। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित पर्यावरण में जीने का सकून प्राप्त हो सके। कहा कि आगामी पृथ्वी दिवस को विशाल संख्या में पौधारोपण का कार्य उत्सव के रूप में सम्पन्न किया जायेगा। उन्होंने ये बातें जल – जीवन – हरियाली अभियान के प्रगति की समीक्षा के क्रम में कहीं है.

बैठक में उपस्थित वन प्रमण्डल पदाधिकारी, दरभंगा सुधीर कुमार कर्ण द्वारा बताया गया कि लाइन डिपार्टमेंट के सहयोग से 10 लाख पौधारोपण के लिए स्थल चिन्ह्ति कर लिया गया है। इतनी बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करने हेतु पौधो की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर ली गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य से 10 प्रतिशत् अधिक पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाये। जिला में अवस्थित वन विभाग/कृषि विभाग सहित सभी निजी नर्सरियों में पौधों की क्षमता का आकलन कर विस्तृत विवरणी तैयार कर ली जाये। जिला में अवस्थित नर्सरी की पूर्ण मैपिंग करने के लिए जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को एक कमिटी का गठन कर लेने को कहा है। इस कमिटी में वन विभाग के रेंज पदाधिकारी, मनरेगा का पी.ओ., जिला उद्यान पदाधिकारी एवं एक वरीय उप समाहर्त्ता को रखा गया है। यह कमिटी सभी नर्सरियों का सर्वेक्षण कर प्रतिवेदन सौपेगी ।
डी.पी.एम. जीविका द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा 01 लाख 60 हजार पौधा तैयार किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधारोपण के बाद इसकी सुरक्षा एवं रख-रखाव महत्वपूर्ण होगा। सड़क के किनारे लगाये जाने वाले पौधों में गैबियन लगाना जरूरी होगा। जिलाधिकारी ने ग्रामीण कार्य प्रमण्डलों के कार्यपालक अभियंतागणों को कहा है कि ग्रामीण पथों पर पौधारोपण करने हेतु पर्याप्त जमीन उपलब्ध रहनी चाहिए।

जल-जीवन-हरियाली अभियान के कुल 11 कंपोनेंट में महत्वपूर्ण वर्षा जल संचयन की समीक्षा के क्रम में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा द्वारा बताया गया कि नगर के 10 भवनों में छत वर्षा जल संचयन संयत्र स्थापित करने का कार्य हो रहा है। वहीं उप विकास आयुक्त डॉ कारी महतो द्वारा बताया गया कि सरकारी भवनों में भवन प्रमण्डल द्वारा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम संस्थापित करने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि बुडको के द्वारा नगर में 9 बड़े तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य टेकअप किया गया है, लेकिन अभी कार्य बंद है। इसपर बंद कार्यों को तुरंत दुबारा शुरू कराकर माह जून से पहले तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा कर लेने का निदेश दिया गया। ।
इस बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, जिला वन पदाधिकारी सुधीर कुमार कर्ण, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, डी.ए.ओ. समीर कुमार, पीडी आत्मा शकील अंसारी, सभी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमण्डल/लघु सिंचाई प्रमण्डल, डीपीएम जीविका मुकेश कुमार आदि उपस्थित हुए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !