Breaking News

शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी ने बैठक की।

vlcsnap-2016-08-03-21h27m22s891दरभंगा। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिला पदाधिकारी डाॅ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में दरभंगा शहरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, वन वे यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण हटाये जाने से संबंधित बैठक की गई। बैठक में महापौर, दरभंगा, दरभंगा नगर निगम के सभी वार्ड पार्षदगण, चैम्बर आॅफ काॅमर्स के प्रतिनिधि, आॅटो, रिक्शा चालक एवं फुट-पाथ दुकान संघ के प्रतिनिधिगण को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। जिलाधिकारी ने बैठक की शुरूआत करते हुए सभी आगंतुको को शहर की विभिन्न प्रमुख समस्याओं को बारी-बारी से रखने का आग्रह किया। आॅटो एशोसियेशन के अध्यक्ष ने आॅटो के दर निर्धारण करने का आग्रह किया। इस पर जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक कदम उठाने का निदेश दिया।

शहर में आॅटो स्टैण्ड के लिए चिन्ह्ति जगहों पर एवं रिक्शा पड़ाव हेतु चिन्ह्ति जगहों पर ही आॅटो एवं रिक्शा लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश नगर निगम आयुक्त को दिया गया। वार्ड सदस्यों ने शहर में शवदागृह एवं वृ़द्धाश्रम भवन की आवश्यकता बतायी। सड़क किनारे मांस, मछली के बिक्री पर रोक लगाने की माँग की गई एवं इसके लिए चिन्ह्ति जगहों पर ही बिक्री सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बाजार समिति में सड़क, नाला की गंभीर बदहाली की बात उठाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल को प्राक्कलन मुख्यालय भेजे जाने की अद्यतन स्थिति की जानकारी माँगी। कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल ने जानकारी दी कि इस संबंध में प्राक्कलन बनाकर मुख्य अभियंता को भेज दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने भी अपने स्तर से भी प्रयास करने का आश्वासन दिया ताकि बाजार समिति में सड़क, नाला एवं चाहरदिवारी का निर्माण कार्य अविलम्ब शुरू किया जा सकें। अधिकाशः वार्ड सदस्यों ने शहर के सड़क, नाला, पोखरों पर अतिक्रमण कर लिये जाने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने सदस्यो को बताया कि जल्द ही शहर में अतिक्रमण हटाने की दिशा में कठोर कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर अनुपयोगी टेलीफोन के खंभों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बैठक में आये बीएलएनएल के प्रतिनिधि को अविलम्ब खम्भों को हटाने का निदेश दिया। एक महीने के अन्दर नहीं हटाये जाने की स्थिति में खम्भों को प्रशासन के द्वारा हटवा दिया जाएगा। शहर में सड़को के बीचो-बीच बनाये गये डिवार्डरों पर आर्कषक ग्रिल लगाया जाएगा। इस पर रेडियम रिफ्लेक्टर भी लगाया जाएगा ताकि दूर से ही वह दिख सकें।
हराही पोखर सहित अन्य पोखरों की उराही की जाएगी एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। मेयर गौड़ी पासवान ने अपने सम्बोधन में बताया कि दरभंगा शहर तेजी से विकास करने वाला शहर है। नगर निगम शहर के विकास हेतु सतत् प्रत्यशील रहता है।

बैठक के अन्त में जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि आज की बैठक में बहुत सारी महत्त्वपूर्ण बातें प्रकाश में आयी है। सभी संबंधित अभियंतागण उन सारी समस्याओं को जल्द ही दूर करेंगे। इस संबंध में उन सबों को अलग से आदेश निर्गत किया जाएगा। महत्त्वपूर्ण चैक-चैराहों पर आवश्यकतानुसार ओवर-ब्रिज बनाने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा जाएगा। जल्द ही आज के बैठक में लिये गये निर्णय के संबंध में पदाधिकारियों के साथ अनुपालन की स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक की जाएगी। इसके बाद पुनः आज उपस्थित सदस्यगणों के साथ बैठक की जाएगी।

उक्त बैठक में मेयर गौड़ी पासवान, नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर डाॅ0 गजेन्द्र प्रसाद सिंह, वरीय उप समाहत्र्ता-सह- विशेष कार्य पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार दिवाकर, जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंतागण, विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षदगण व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …