दरभंगा : शीतलहर एवं कड़ाके की पड़ रहीं ठंढ से बचाव हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी सी.ओ द्वारा अपने-अपने अंचल क्षेत्र में अधिक से अधिक सार्वजनिक जगहों पर लकड़ी का अलाव जलवाया जा रहा है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
आपदा शाखा प्रभारी ने बताया है कि शीतलहर के प्रकोप से बचाव हेतु आज कुल 136 सार्वजनिक जगहों पर लकड़ी का अलाव जलाया गया। इसमें नगर निगम क्षेत्र में कुल 16, सदर अंचल में 12, बहादुरपुर अंचल में 6, हायाघाट अंचल में 7, हनुमाननगर अंचल में 3, बहेड़ी अंचल में 4, सिंहवाड़ा अंचल में 5, जाले अंचल में 4, केवटी में 12, मनीगाछी में 19, तारडीह में 5, बेनीपुर में 11, अलीनगर में 4, बिरौल में 5, घनश्यामपुर, किरतपुर, गौड़ाबौराम में 4-4, कुशेश्वरस्थान में 8 एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 3 जगहों पर अलाव जलाये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। अलाव में अबतक 20833 कि0ग्राम लकड़ी जलाया गया है।

जिन स्थलों पर आज अलाव जलाये गये हैं उसमें सदर अंचल में दिल्ली मोड़, कंशी, मब्बी चौक, शीशे, सहवाजपुर, बॉकेपुर, भंडार चौक, दोनार चौक, आयकर चौराहा, हसन चौक पर अलाव शामिल है। वही बहादुरपुर अंचल में लहेरियासराय टॉवर, पानी टंकी चौराहा, चट्टी चौक, हायाघाट अंचल में सुरहा चट्टी, चन्दन पट्टी, हायाघाट हॉस्पीटल, टेम्पू स्टैण्ड, हायाघाट चौक, सिधौली चौक, हनुमाननगर अंचल में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,विशनुपर चौक, हनुमाननगर चौक, बहेड़ी अंचल में बहेड़ी बाजार, बहेड़ी चौक, पीएचसी, सिंहवाड़ा अंचल में अतरवेल, बिठौली चौक, सिमरी चौक, भरवारा बाजार, पी.एच.सी, आर.टी.पी.एच., सिंहवाड़ा, जाले अंचल में जोगियारा स्टेशन, गाँधी चौक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शंकर चौक, केवटी अंचल में मोहम्मदपुर चौक, रनवे चौक, छतवन चौक, खिरमा चौक, भोजपट्टी चौक, पिंडारुच, कोयलास्थान, केवटी चौक, रैयाम, बाढ़ पोखर लालगंज,

मनीगाछी अंचल में स्टेशन चौक, कचहरी चौक, कन्या विद्यालय, ब्रह्मस्थान, महावीर स्थान, मिडल स्कूल टटुआर, विशोल, चनौर चौक, मुशहरी चौक, दहोडा बस स्टैंड, लुलुहुआ चौक, रामनगर चौक, दुर्गास्थान, माउवेहट पंचायत भवन, तारडीह अंचल में सकतपुर हाट, महथौर हाट, ककोढ़ा चौक, मछैता चौक, हॉस्पिटल, बेनीपुर अंचल में बहेड़ा अस्पताल, घरोड़ा चौक, भरथा चौक, मायापुर टोले, शिवराम चौक, बेलोन चौक, नवादा चौक, महिनाम पुस्तकालय, हावी भौआर चौक, जरिसो चौक, सझुआर चौक, अलीनगर अंचल में अलीनगर चौक, पीएचसी, पकड़ी चौक, थाना, बिरौल अंचल में पीएचसी, अंचल कार्यालय परिसर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, थाना, घनश्यामपुर अंचल में पाली, महाजन चौक, पीएचसी, प्रखंड कार्यालय परिसर, किरतपुर अंचल में मितवा चौक, बस स्टैंड रसियारी, पीएचसी, थाना, कुशेश्वरस्थान स्थान अंचल में बेरी चौक, पंचवटी चौक, झझरा, पकाही झझरा, सती घाट, समैला, सहरोबा घाट एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल में अस्पताल गेट, बाबा गेट एवं बस स्टैंड पर अलाव लगाए जाने की सूचना दी गयी है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त एवं सभी सी.ओ को अलाव जलाना जारी रखने को कहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !