Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए दरभंगा में प्रचार रथ रवाना, 14 मार्च को होगा आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए दरभंगा में प्रचार रथ रवाना, 14 मार्च को होगा आयोजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर दरभंगा में व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार पाण्डेय ने न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

Advertisement

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आगामी 14 मार्च (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर विवादों का निपटारा किया जाता है, जो अंतिम निर्णय होता है तथा इसके विरुद्ध अपील का प्रावधान नहीं होता। इससे पक्षकारों के बीच आपसी वैमनस्य समाप्त होता है और समय व धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक वादों का निपटारा कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाएं।

 

कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुमन कुमार दिवाकर, विशेष न्यायाधीश (उत्पाद) रविशंकर कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी, अधिवक्ता संघ के महासचिव कृष्णकांत मिश्र सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

 

वहीं, अधिकाधिक दावा वाद (क्लेम केस) के निष्पादन को लेकर विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने संबंधित अधिवक्ताओं एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। बैठक में मामलों के शीघ्र और आपसी सहमति से निपटारे पर विशेष बल दिया गया। इस बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी भी मौजूद रहीं।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …