दरभंगा : मनीगाछी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ट्रांयसम भवन में शनिवार को स्वच्छता में तेजी लाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुई। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार राय ने की। प्रशिक्षु डीआरपी भरत भूषण तिवारी ने जीविका के वीपीएम, सीएम को खुले में शौच से होने वाले कई तरह के बिमारी और उससे बचने-बचाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस कार्यक्रम में बीसी संदीप कुमार पासवान, माऊवेहट उपमुखिया पप्पू पासवान, सीएलटीएस गौरव कुमार, भीम कुमार चौपाल, संजीत कुमार राम, हरेराम झा, रिंकू कुमारी, नेहा कुमारी, रीना कुमारी, ललिता देवी, पुनीता देवी, भारती कुमारी, अनुराधा देवी इत्यादि उपस्थित थी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !