Breaking News

ट्रांसफर :: बिहार प्रशासनिक सेवा के 31 अफसरों का तबादला, 11 जिलों में नये डीडीसी

डेस्क : सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारियों का तबादला किया है। तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। ग्यारह जिलों में नये उप विकास आयुक्त (डीडीसी) बनाये गये हैं।

टेकारी के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया प्रसाद को पटना का अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) बनाया गया है। इसी तरह निर्मल कुमार को पटना का अपर जिला दंडाधिकारी, आपूर्ति और देवेंद्र प्रसाद को पटना नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। 

राकेश कुमार को नालंदा का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। किशोर चौधरी को गया का डीडीसी बनाया गया है। राजेश कुमार को अरवल, उज्ज्वल कुमार को मुजफ्फरपुर, रवीन्द्रनाथ प्रसाद को पश्चिम चंपारण, राजेश कुमार को सहरसा, मुकेश कुमार को सुपौल, सुनील कुमार को सीवान, एनामुल हक को अररिया, अजय कुमार को मधुबनी और सुनील कुमार को भागलपुर का नया डीडीसी बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों में अफसरों को प्रोन्नति देकर अपर समाहर्ता बनाया गया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *