बिहार :: 6 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन, स्वप्ना मेश्राम बनी बांका की नई एसपी
डेस्क : बिहार में फिर पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है. बिहार सरकार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के अनुसार बिहार में 6 पुलिस अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है. यह सभी भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं. इनमें मुख्य रूप से बांका के एसपी बदल दिए गए हैं.
एसपी स्वप्ना मेश्राम
बांका में पूर्व में तैनात चंदन कुशवाहा (2010 बैच) को होमगार्ड का समादेष्टा बनाकर पटना भेज दिया गया है. उनकी जगह स्वप्ना मेश्राम (2011 बैच) को बांका का एसपी बनाया गया है. स्वप्ना मेश्राम फिलहाल नाथनगर में सीटीएस के प्राचार्य के पद पर तैनात हैं. उनकी जगह भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती को नाथनगर सीटीएस के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
इनके साथ ही पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे 3 आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गई है. इनमें गणेश कुमार को आईजी, प्रोविजन के पद पर भेजा गया है, जबकि 2002 बैच के आईपीएस राकेश राठी को शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) के पद पर भेजा गया है. अभिनव कुमार को रेल आईजी के सहायक के पद पर पटना में तैनात किया गया है.