Breaking News

यूपी:हरदोई और रामपुर में विद्युत उपकेंद्र को मंजूरी

हरदोई और रामपुर में विद्युत उपकेंद्र को मंजूरी

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

राजधानी। राज्य सरकार हरदोई और रामपुर में नए विद्युत उपकेंद्र बनाएगी। हरदोई के मल्लावां में 220 केवी और रामपुर में 765 केवी उपकेंद्र की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि हरदोई के मल्लावां में भविष्य को ध्यान में रखते हुए 220 केवी उपकेंद्र बनाने का फैसला किया गया है। इस पर 248.38 करोड़ रुपये खर्च आएगा।

इसी तरह मुरादाबाद और रामपुर के निकटवर्ती जिलों के प्राथमिक उपकेंद्रों को सुचारु रूप से बिजली देने के लिए निर्माणाधीन घाटमपुर तापीय परियोजना से 765 केवी उपकेंद्र की स्थापना का फैसला किया गया है। इस पर 626.69 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसे पीपीपी माडल पर लगाया जाएगा। वहीं 346.70 करोड़ रुपये की लागत से इस उपकेंद्र से संबंधित लाइनों का निर्माण ईपीसी आधार पर कराया जाएगा।

पढ़ें यह भी खबर

चुनाव परिणाम :: मुरझाया कमल लहराया हाथ, मोदी शाह को मात राहुल गांधी को मिला जनता का साथ

यूपी::बुलंदशहर हिंसा: जानिए यूपी में कब-कब भीड़तंत्र के हमले का शिकार हुई खाकी

इस्तीफा :: उर्जित पटेल के बाद अब सुरजीत भल्ला ने पीएमईएसी पद से दिया इस्तीफा

अयोध्या में राम मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता: योगी आदित्यनाथ

अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स मे जरूर लिखें

 

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *