बीकेटी तहसील में हुई बीएलओ की बैठक
उमेश सैनी
बीकेटी/लखनऊ। बीकेटी तहसील मुख्यालय के सभागार में सोमवार को एआरओ तथा एईआरओ की उपस्थिति में सभी बीएलओ की बैठक बुलाई गई। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहें।
एक सितंबर से 12 दिसंबर तक मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चलाया जा रहा था। अभियान के बाद में सोमवार को तहसील में संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ, बीईएलो की बैठक बुलाई गई। तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 3662 नए मतदाताओ को जोड़ा गया है जिसमे अधिकांश युवा है। जबकि 148 ऐसे मतदाताओ का काम काटा गया है जिनकी मृत्यु हो चुकी है या फिर फर्जी मतदान करने वाले थे। इस अभियान के तहत क्षेत्र की सभी जुग्गी झोपड़ियों का भी सत्यापन कराया गया है जिसमे बाहरी लोग आकर बसे थे। बैठक में एसडीएम पल्लवी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व राजनैतिक दलों के लोग उपस्थित हुए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !