Breaking News

UP :: तालकटोरा और गाज़ीपुर मे लुटेरे पकड़े गए काकोरी मे वाहन चोर गिरफ्तार

तालकटोरा और गाज़ीपुर मे लुटेरे पकड़े गए काकोरी मे वाहन चोर गिरफ्तार

(लखनऊ-उमेश सैनी):: इसी महीने की 9 तारीख को आलम नगर की रहने वाली नीरू श्रीवास्तव के गले से झपटटा मार कर चैन लूटने वाले शातिर लुटेरो को आज सी ब्लाक राजाजी पुरम से तालकटोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार किए गए लुटेरे का नाम देवेन्द्र सिंह है और वो बाज़ार खाला के भवानी गंज मे रहत है ।

देवेन्द्र ने इसी महीने की 9 तारीख को आलमनगर की रहने वाली नीरू श्रीवास्तव के गले से उस समय चैन लूट ली थी जब वो अपनी बेटी श्वेता के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रही है थी नीरू की चैन लूटने वाले लुटेरो को नीरू ने पकड़ने का प्रयास भी किया था जिसमे उन्हे गम्भीर चोटे आई थी । स्कूटी उनकी बेटी श्वेता चला रही थी नीरू जब लुटेरे को पकड़ने के लिए स्कूटी से कूदी तो स्कूटी भी अनियन्त्रित होकर गिर गई थी ।

UP :: तालकटोरा और गाज़ीपुर मे लुटेरे पकड़े गए काकोरी मे वाहन चोर गिरफ्तार

दिन दुपहरे हुई चैन लूट की इस सनसनी खेज़ वारदात को पुलिस ने चुनौती के रूप मे लिया और 15 दिन के अन्दर ही लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने लुटेरे के पास से दो चैन बरामद की है। उधर गाज़ीपुर पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना के आधार पर लूट करने के इरादे से मोटर साईकिल पर घूम रहे दो शातिर लुटेरो को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल कर ली।

गिरफ्तार किए गए लुटेरो के कब्ज़े से पुलिस ने एक तमन्चा एक मोबाईल फोन आरै करीब नौ हज़ार रूपए बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए लुटेरो मे आदिल नगर कल्याणपुर गुडम्बा का रहने वाला प्रवीण सिंह उर्फ बाबू और कैलाशपुरी आलमबाग का रहने वाला राजू शर्मा उर्फ मोनू शामिल है।

बरेली में दरोगा ने थाना परिसर में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लुटेरे सूनसान जगहो पर अकेले जाने वाले महिला पुरूषो से मोबाईल लूट की वारदाते अन्जाम देते थे । गिरफ्तार किए गए लुटेरो के खिलाफ पूर्व मे भी कई लूट के मुकदमे दर्ज है। काकोरी पुलिस ने दो माह पूर्व चोरी की गई मोटर साईकिल के साथ जागर्स पार्क दुबग्गा के पास से पुलिस ने सदना सीतापुर के रहने वले अंकित को गिरफ्तार किया है ।

दरिंदगी :: मेला घूमने गई लड़की से दुष्कर्म, खून से लथपथ नग्न अवस्था में बांसबारी से बरामद

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *