Breaking News

जनभावनाओं की जीत :: ललित नारायण पथ से अवैध बूचड़खाना बंद, शिवाजीनगर में भी अंकुर गुप्ता हुए सम्मानित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। संघर्ष, जनसमर्थन और सतत प्रयासों के बाद आखिरकार दरभंगा की पावन धरती, माँ सीता की भूमि पर अवैध रूप से संचालित ललित नारायण पथ स्थित बूचड़खाने को प्रशासन द्वारा बंद करा दिया गया। यह कार्रवाई केवल एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि जनभावनाओं, सामाजिक एकजुटता और जनहित में किए गए लगातार प्रयासों की महत्वपूर्ण जीत मानी जा रही है।

 

 

बताया जाता है कि लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा इस अवैध गतिविधि के खिलाफ आवाज़ उठाई जा रही थी। जनहित में लगातार पहल और मांग रखने वाले युवा कार्यकर्ता अंकुर गुप्ता के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया। बूचड़खाना बंद होने के बाद ललित नारायण पथ अब सर्वसुलभ हो गया है, जिससे आम लोगों के आवागमन में सुविधा बढ़ी है और क्षेत्र में स्वच्छता एवं व्यवस्थित वातावरण का निर्माण हुआ है।

 

Advertisement

 

इस ऐतिहासिक अवसर पर शिवाजी नगर में हर्षोल्लास का माहौल देखा गया। हिंदू संस्था से जुड़े युवाओं ने अपने प्रिय कार्यकर्ता अंकुर गुप्ता को पग-चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान अंकुर गुप्ता ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अंकुर गुप्ता ने विनम्रता से कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जीत है। उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और सकारात्मक पहल से यह जनहित का कार्य संभव हो सका।

उन्होंने कहा कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब समाज जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर शांतिपूर्ण और सकारात्मक प्रयास करता है, तो निश्चित रूप से बदलाव संभव होता है। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की है।

 

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …