दरभंगा (विजय सिन्हा) : निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय में छापेमारी करते हुए एक अधिकारी को घूस लेते गिरफ्तार किया. निगरानी की टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय से ड्रग इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह को पकड़ा.

टीम को उनके पास से 60 हजार रुपए भी मिले.जानकारी के मुताबिक निगरानी विभाग की टीम को ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत मिली थी जिसके बाद विजिलेंस की नौ सदस्यीय टीम ने ये कार्रवाई की.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !