दरभंगा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश के आलोक में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के मतगणना के लिए एक अतिरिक्त मतगणना केंद्र हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा आज आई.टी.आई. महिला कॉलेज, रामनगर का अवलोकन किया गया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

गौरतलब है कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थिति के आलोक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार द्वारा प्रत्येक मतगणना केंद्र में अधिकतम 7 काउंटर टेबल लगाने का निर्देश दिया गया है तथा प्रत्येक विधानसभा के लिए 03-04 काउंटिंग सेंटर बनाए जाने हैं।
आईटीआई रामनगर में बहादुरपुर, हायाघाट, बिरौल और बेनीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना केंद्र बनाने की योजना बनाई जा रही है।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता सुश्री प्रियंका रानी, अपर समाहर्त्ता श्री विभूति रंजन चौधरी, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री नीलकमल, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री पुष्कर कुमार उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !