
राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस सफलता से भारत लगातार चंद्र अभियान संचालित करने वाले विश्व के चुनिन्दा देशों में शामिल हो गया है। चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण ने विश्व स्तर पर भारत के मान-सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। यह उपलब्धि प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। देशवासियों को भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा और क्षमता पर गर्व है।

- राजेश्वर राणा ने सीएम नीतीश के जन्मदिन पर दी बधाई, कहा – 2025 फिर से नीतीश
- दरभंगा में नवनिर्मित प्रेस क्लब का मंत्री महेश्वर हजारी ने किया उद्घाटन
- Career Point, Kota का दरभंगा में भव्य शुभारंभ, अब रूकेगा मिथिलांचल के बच्चों का पलायन
- नए वेराइटी व नए लुक के साथ श्री कलेक्शन शोरूम का शुभारंभ
- सैन्फ़ोर्ट इंटरनेशनल स्कूल का तीसरा Annual Sports Meet मनमोहन प्रस्तुति से बच्चों ने खूब तालियां बटोरी
यूपी के योगदान पर सीएम ने खुशी जाहिर की
मुख्यमंत्री ने चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण में उत्तर प्रदेश के योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान में लखनऊ की वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक रितु करिधाल श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका है। चंद्रयान-2 के रोवर के लिए मैप जनरेशन और पाथ जनरेशन की तकनीक उपलब्ध कराने में आईआईटी कानपुर का अहम योगदान है। इस प्रक्षेपण की सफलता भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में मील का एक और पत्थर है। उन्होंने चंद्रयान-2 मिशन के उद्देश्यों की पूर्ण सफलता की कामना की है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)