Breaking News

उ.प्र. :: बिजली संविदाकर्मियों को वेतन देने की मांग

लखनऊ,ब्यूरो(राज प्रताप सिंह) : उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की रविवार को खदरा स्थित केंद्रीय कार्यालय में बैठक की। संगठन के अध्यक्ष रामपाल मिश्रा ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन की लापरवाही के कारण विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों चार-चार महीनों से वेतन नहीं मिला।
एक तरफ जहां विद्युत नगरीय वितरण मंडल चतुर्थ इंद्रलोक कॉलोनी क्षेत्र में संविदा कर्मचारियों के ईपीएफ में घपला किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ विद्युत नगरीय वितरण मंडल द्वितीय गोमतीनगर लखनऊ में संविदा कर्मचारियों से आठ घंटे के स्थान पर 12 घंटे कार्य लिया जा रहा है। जबकि वेतन आठ घंटे का ही लिया जाता है। महामंत्री देवेन्द्र पांडेय ने बताया कि मध्यांचल के अंतर्गत आने वाले तमाम जिलों में संविदा कर्मचारियों द्वारा यदि शोषण के खिलाफ आवाज उठाई जाती है तो स्थानीय अधिकारियों व ठेकेदारों के माध्यम से कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों का शोषण यदि नहीं रोका गया तो एमडी मध्यांचल कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *