Breaking News

उ०प्र० :: न डिग्री न डिप्लोमा पर फर्जी डाक्टरों का धंधा चकाचक !

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह- बीकेटी लखनऊ।एक ओर सरकार जहाँ चिकित्सा ब्यवस्था को सुलभ करने के लिए संकल्पित है वही बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र में फर्जी चिकित्सक एवं तथाकथित चिकित्सा माफिया स्वास्थ्य बिभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियो की मिलीभगत से मरीजो के जीवन से खिलवाड़ करने में जुटे है।इन फर्जी चिकित्सको का बिना डिग्री व डिप्लोमा के ही धंधा चकाचक है।
         ये तथाकथित फर्जी चिकित्सक क्षेत्र में कुकुरमुत्ते की तरह फैले प्राइवेट नर्सिंग होमो में साठगांठ कर गरीब ग्रामीण मरीजो को इलाज के लिए वहा पहुचाकर मोटी रकम कमीशन के रूप में खुलेआम कमा रहे है।
     बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र में इटौंजा,गुडम्बा,मड़ियांव व बीकेटी कस्बो एवं आसपास के गावो में कुकुरमुत्ते की तरह फैले ये फर्जी चिकित्सक शीघ्र लखपति बनने की चाहत में अपने धंधे के साथ-साथ क्षेत्र में संचालित हो रहे नर्सिंग होमो के मालिकों के लिए एजेंट का काम कर रहे है।ये चिकित्सक छोटे से लेकर गंभीर रोगों के साथ ही महिलाओ का अल्ट्रासाउंड करवाकर कन्या भ्रूण हत्याएं भी गुपचुप तरीके से करवा रहे है और मोटी रकम गरीब ग्रामीणों से वसूल रहे है।इन नर्सिंग होमो की ऊँची-ऊँची बिल्डिंगों एवं बिजली की चकाचौंध और इनके मायाजाल के बीच बेचारे गरीब आकर्षित होकर पिस रहे है।स्थानीय स्वास्थ्य बिभाग के अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अंजान बने  हुए है।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिको ने इन फर्जी तथाकथित चिकित्सकों की अभियान चलाकर तत्काल जांच कराने की मांग सीएमओ से की है।
     “बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र में अपना पैर जमाए झोलाछाप डॉक्टरों को चिन्हित कर उनकी सूची बनाकर शीघ्र ही उनके बिरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाकर कड़ी कार्रवाई की जायेगी”।
-डॉ.सुनील रावत
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
     लखनऊ

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *