Breaking News

दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राई-साईकिल किया प्रदान

दरभंगा, विजय भारती :- मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत माननीय मंत्री के एच्छिक कोष से दरभंगा एयरपोर्ट के समीप लगभग 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित यात्री शेड का उद्घाटन बिहार के माननीय मंत्री, जल संसाधन व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार श्री संजय कुमार झा के कर-कमलों से शीलापट्ट का अनावरण एवं नारियल फोड़कर किया गया, साथ ही यात्री शेड का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर उनके साथ माननीय नगर विधायक संजय सरावगी, केवटी के माननीय विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, दरभंगा नगर निगम के उप मेयर भरत कुमार सहनी, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन विभाग दरभंगा प्रमंडल, उप निदेशक जनसंपर्क दरभंगा प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग दरभंगा प्रमंडल उपस्थित थे।
    इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट के बाहर यात्री व उनके परिजनों को काफी देर प्रतीक्षा करना पड़ता है, लेकिन बाहर बैठने की कोई मुकम्मल जगह नहीं थी इसलिए यात्रियों व उनके परिजनों की सुविधा के लिए यह यात्री शेड बनवाया गया है, जो काफी आरामदायक एवं हवादार है।
     उल्लेखनीय है कि लगभग 13 लाख रुपये की लागत से 14 फीटx35 फीट का आकर्षक यात्री शेड बनवाया गया है। जिसमें चारों ओर स्टील का ग्रिल एवं गेट लगवाया गया है। इस यात्री शेड में 9 सेट, 4 सीटर कुर्सियाँ लगाई गई हैं।
      इस अवसर पर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत माननीय मंत्री के एच्छिक कोष से माननीय मंत्री के कर कमलों से 03 दिव्यांगों क्रमश:- कुंदन कुमार गुप्ता, खोजेन्दर कामती एवं नटवर चौधरी को 42 हजार रुपये की लागत वाली बैटरी चालित ट्राई साईकिल  प्रदान किया गया। बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्राप्त कर दिव्यांगजन काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …