Breaking News

बिहार :: तालाब निर्माण में अनियमितता को लेकर लोक शिकायत में अपील दायर की गई

टिकारी, गया : टिकारी के बहेलिया बिगहा स्थित माँ शीतला देवी मंदिर के समीप मुख्य मंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत निर्माणधीन तालाब निर्माण में अनियमितता को लेकर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष अपील दायर किया गया है। अपीलकर्ता अनिरुद्ध प्रसाद चन्द्रवंशी द्वारा दायर किये गए अपील में कहा गया है कि तालाब निर्माण के लिए घटिया ईट का उपयोग एवं एस्टीमेट में तय मानक से कम सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। उक्त योजना के निर्माण को लेकर आज तक किसी भी पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण नहीं किया जाना अनियमित्ता को दर्शा रहा रहा है।आवेदन में कहा गया है कि उक्त योजना का क्रियान्वयन नगर पंचायत के वर्तमान उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक के नगर प्रतिनिधि अमित कुमार वर्मा द्वारा कराया जा रहा है।बरती जा रही अनियमितता के सम्वन्ध में जब श्री वर्मा से संपर्क किया जाता है तो श्री वर्मा विधायक प्रतिनिधि होने के नाते जो अच्छा लगेगा वहीँ करूँगा की बात कह टाल देते है।आवेदन में योजना में बरती जा रही अनियमितता का निरीक्षण कर उचित कारवाई करने की बात कही गई है।यहाँ यह बता दें कि उक्त योजना क्षेत्रीय विधायक अभय कुशवाहा द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विगत मई माह में 11 लाख रुपये की राशि निर्गत की गई है।इस सम्बन्ध में योजना कनीय अभियंता अजय कुमार से फोन पर संपर्क करने पर कहा कि बैठक में व्यस्त रहने के कारण अभी जानकारी नहीं दे सकता हूँ।वहीँ दूसरी ओर नगर प्रतिनिधि सह नगर उपाध्यक्ष अमित वर्मा ने कहा कि इस विषय पर किसी ने चर्चा नहीं की है और यदि आपत्ति है तो जाँच कराई जाए और दोषी पाया जाता है तो कारवाई की जाए ।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *