Breaking News

बिहार :: दिनदहाड़े गोली मारकर टाटा मोटर्स कर्मी से लूटे 6 लाख रूपये,हुई मौत

picsart_10-18-04-58-55-320x285पटना : बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. हाजीपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े टाटा मोटर्स शोरूम के कर्मचारी को गोली मारकर 6 लाख रूपये लूटकर फरार हो गए.

मिली जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह 11.15 बजे की है. टाटा मोटर्स कर्मचारी अजीत कुमार टाटा मोटर्स शोरूम से पैसे लेकर मुजफ्फरपुर के लिए निकले थे तभी हाजीपुर सदर थाना के दिग्घी के पास बाइक सवार अपराधियोें ने उनसे पैसे छीनने की कोशिश की और पैसे नहीं देने पर तीन गोलियों से भून डाला और 6 लाख रूपये लूटते हुए अपराधी मुजफ्फरपुर की ओर भाग गए.घायल कर्मी को गंभीर अवस्था में पीएमसीएच पटना रेफर किया गया जहाँ इलाज के दौरान कर्मचारी अजीत कुमार की मौत गई.

एडिशनल एसपी राशिद जमां घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिये. फिलहाल पुलिस को अभी तक लुटेरों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …