दरभंगा : साँवला रंग का लगभग 4 फीट 5 इंच लंबा कुलदीप जिंस और हरा छींट वाला काला रंग का शर्ट तथा चप्पल पहने 16 सितंबर को सुबह 9.30 बजे स्कूल के लिए घर से निकला और अभी तक घर वापस नहीं आया.उसके परिजन अब भी दरवाजे पर टकटकी लगाए हुए हैं कि कुलदीप लौट कर आएगा.
आखिर कहाँ गया कुलदीप ? यह सवाल उसके रिश्तेदारों के जुबान पर है.पुलिस भी अबतक नाकामयाब रहीं कुलदीप को ढूंढ़ने में.उसकी दादी लीला देवी ने 17 सितंबर को लहेरियासराय थाने में कुलदीप की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की थी.बीते दस दिनों से उसकी दादी व रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल है लेकिन पुलिस प्रशासन को उनके आँसू नहीं दिख रहे हैं.
एक तरफ जहाँ पुलिस आए दिन शराब तस्करों को पकड़ने में सफल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ 10 दिन बीत जाने पर भी एक 14 वर्षीय बच्चे को खोजने में असफल.
मुख्यमंत्री ने शराबबंदी का सख्ती से पालन कराने का हुक्म दिया तो पुलिस चुस्ती दिखा रही है वहीं इस छात्र को खोजने में सुस्ती दिखा रही है.लगता है मानों पुलिस प्रशासन कुलदीप को ढूढ़ने के लिए भी किसी बड़े आला अधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रही हो.
Check Also
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !