Breaking News

मलिहाबाद में साधन सहकारी समितियों पर भाजपा का कब्जा

मलिहाबाद:रिपोर्टेर-पंचदेव यादव।

राजधानी में मलिहाबाद की दसों साधन सहकारी समितियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का दबदबा रहा है। यहां 9 समितियों पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किये गये जबकि साधन सहकारी समिति लालगंज में दो भाजपा कार्यकर्ताआ आमनें सामनें होनें से चुनाव कराया गया। यहां से विनोद तिवारी ने पंकज गुप्ता को 2 मतो से पराजित किया जबकि आनन्द कुमार  अवस्थी को निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
यह जानकारी देते हुये मण्डल अध्यक्ष अरविन्द शर्मा ने बताया कि साधन सहकारी समिति कैथुलिया से अध्यक्ष अनिल कुमार व उपाध्यक्ष शिवसरन सिंह, बहरू से अवधेश यादव अध्यक्ष इन्द्रसेन यादव उपाध्यक्ष ,सहिलामऊ समिति से अध्यक्ष रामकुमार रावत व उपाध्यक्ष नेकपाल रावत, रहिमाबाद समिति से अध्यक्ष मीनू वर्मा व उपाध्यक्ष अवधेश सिंह,भदवाना समिति अध्यक्ष रामआसरें रावत उपाध्यक्ष रिक्त है,खडता समिति की अध्यक्ष बनी बिजय नन्दिनी सिंह व उपाध्यक्ष रविकान्त बने है,कसमण्डी कला समिति से अध्यक्ष अनिल मिश्रा व उपाध्यक्ष मोलहेराम,कहला समिति से अध्यक्ष नन्दकुमार व उपाध्यक्ष गजराज निर्वाचित हुये है। अहमदाबाद कटौली समिति से अध्यक्ष बिनोद यादव एवं उपाध्यक्ष परशुराम एवं दौलतपुर समिति से अध्यक्ष उस्मान बेग एवं उपाध्यक्ष रामबिलास निर्वाचित किये गये।
लालगंज साधन सहकारी समिति पर दो उम्मीदवारों पंकज गुप्ता व एडवोकेट विनोद तिवारी के बीच कडा मुकाबला हुआ। यहा से विनोद तिवारी ने पंकज गुप्ता को 2 मतो से पराजित कर अपनी जीत दर्ज करायी। विनोद तिवारी को पांच व पंकज गुप्ता को महज तीन वोट मिले जबकि एक वोट खराब रहा। वहीं यहां से उपाध्यक्ष पद पर आनन्द कुमार अवस्थी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *