(चंदन कुमार) : भोजपुरी जगत के सबसे लोकप्रिय म्यूजिक कंपनी यानी वेभ म्यूजिक ने अपने एक गाने के सक्सेस पार्टी बड़े ही धूम धाम से मुम्बई में मनाया गया।इसी दौरान अम्बर खुशी फिल्म्स एण्ड इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही फिल्म”मैंने उनको सजन चुन लिया”का भव्य मुहूर्त भी किया गया है। जिसके निर्माता एसपी चौधरी,बुच्ची सिंह व कुमार आकाश टुडू है पहली बार निर्माण के क्षेत्र में पाव जमा रहे है। छायांकन व निर्देशन देवेंद्र तिवारी कर रहे है जो पहली बार इस फ़िल्म के जरिये छायांकन से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे है। जबकि निर्माण नियंत्रक अमित सिंह व विष्णु सिंह है।जबकि फ़िल्म के प्रचारक सोनू निगम है।फ़िल्म के मुख्य भूमिका में होंगे सुपर स्टार पवन सिंह ।बाकी कलाकारों व टेक्नीशियनो का चयन अभी जारी है। उल्लेखनीय यह कि फ़िल्म पहला लुक भी जारी कर दिया गया है।जिसमे पवन सिंह एकदम दमदार लुक में दिख रहे है । गौरतलब की बात यह कि फ़िल्म का टाईटल जितनी आर्कषक है उतनी ही आकषर्ण पूर्वक फ़िल्म को फिल्माया भी जायेगा।फ़िल्म गाने और कहानी को विशेष ध्यान में रखते हुए फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है।ऐसी आशा जताई जा रही कि फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सतक मारेगी।फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही प्रारंभ होगी।फ़िल्म के उन तमाम पहलुओं पर कार्य शुरू हो गया है।इस मौके पर उपस्थित भोजपुरी फ़िल्म के कई बड़े लोग मौजूद रहे जिसमे सुपर पवन सिंह,दिनेश लाल यादव निरहुआ,अक्षरा सिंह,आम्रपाली दुबे,मोनालिसा ,अंजना सिंह,अरविंद चौबे,सुजीत कुमार सिंह,जसवंत कुमार ,बुच्ची सिंह,वीरू ठाकुर,बिक्की सिंह ,जय सिंह, विजय यादव,अमित सिंह,विष्णु सिंह,दीपक सिंह,जय सिंह ,विक्रांत सिंह सहित कई गणमान्य लोग।अपने मुहूर्त को लेकर फ़िल्म सोशल मीडिया में काफी गर्म है।
Check Also
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !