Breaking News

चंद्रग्रहण-क्या है समय,कब तक रहेगा असर,क्या करें उपाय:आचार्य शैलेन्द्र बाजपेई

लखनऊ, ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

साल का पहला चंद्रग्रहणआज दिखाई देगा। चन्द्र ग्रहण होने के कारण आज के दिन चांद तीन रंगों में दिखाई देने वाला है। चंद्र ग्रहण के दिन भगवान के दर्शन करना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन मंदिर के पट बंद रहेंगे। इस ग्रहण का स्पर्श तो पुष्य नक्षत्र में होगा जो श्लेषा नक्षत्र में समाप्त होगा। इस प्रकार पुष्य एवं श्लेषा दोनों नक्षत्रो के जातकों को और कर्क राशि वालों को प्रभावित करेगा।

भारत में यह चंद्र ग्रहण आज शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 42 मिनट के बीच देखा जा सकेगा।ग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व सुबह 08:35 बजे से लग जाएगा।ग्रहण का मध्य एवं मोक्ष पूरे भारत मे दिखाई देगा।इलाहाबाद में चन्द्रोदय शाम को 5:40 बजे से ही ग्रहण दिखाई देगा जबकि लखनऊ में 5:41 पर ग्रहण लगा ही चंद्रमा दिखाई देगा।

सुखमय जीवन के लिए ये करें उपाय

  1. ग्रहण से कुछ देर पहले किसी जरूरमंद या गरीब को दान करें, यो भोजन कराएं
  2. ग्रहण के समय शिवलिंग के सामने बैठकर ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें
  3. ग्रहण के बाद स्नान कर पूजा करें और अपने इष्टदेव की अराधना करें
  4. ग्रहण के बाद भगवान शिव को पंचगव्य से स्नान कराएं। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं
  5. ग्रहण के दौरान अपने इष्टदेव का स्मरण या मंत्रजाप करते रहें।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *