Breaking News

माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों द्वारा मरीजों को महंगी दवाइयां पर्ची पर बाहर से लिखी जा रही हैं:अधिकारी मौन

माल, रिपोर्टेर: राम किशोर रावत।

लखनऊ,माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों द्वारा मरीजों को महंगी दवाइयां पर्ची पर बाहर से लिखी जा रही हैं और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर अनजान बन रहे हैं।जिससे दूर दराज से आए मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी के समय डॉक्टरों द्वारा मरीजों के पर्चे पर अंदर से दवा लिखी जा रही है और वही पर्ची पर भी महंगी दवाइयां व सिरप बाहर से लिखी जा रही हैं इलाज के लिए गए रवि व राज ने बताया कि हम लोग बुखार सर्दी की बात बताई जिस पर डॉक्टर द्वारा पर्ची पर बाहर से महंगी दवाइयां लिखकर कहा कि यह सारी दवाइयां लेकर तब हमको दिखाइए जो दवा बाहर लिखी जाती है इस दवा की पूरी MRP का पैसा लिया जाता है जिसमें इन डॉक्टरों को कमीशन मिलता है यह डॉक्टर अपने कमीशन के लालच में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है।सबसे बड़ी बात तो यह है कि मेडिकल स्टोर संचालक भी ओपीडी की समय डॉक्टरों के पास चक्कर काटते किसी भी समय देखे जा सकते हैं और अपनी सांठगांठ बनाएं रहते हैं जबकि जितनी महंगी दवाइयां बाहर से लिखी जाती हैं उतना ही ज्यादा कमीशन मिलता है जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर अंजान बने रहते हैं। सूत्रों की माने तो अगर कभी कभार किसी मरीज द्वारा शिकायत भी की जाती है तो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार डॉक्टरों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने में लगे रहते हैं।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *