Breaking News

मेला घूमने निकले प्रेमी जोड़े के साथ हुआ ऐसा की कर ली आत्महत्या

【संजय कुमार मुनचुन】बिहार के किशनगंज जिले से एक प्रेमी युगल द्वारा सामूहिक रूप से खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है पुलिस ने बताया कि मृत प्रेमी युगल की लाश के पास से कीटनाशक की बोतल बरामद हुई है। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या साक्ष्यों के आधार पर खुदकुशी का केस दर्ज कर लिया है। प्रेमी युगल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
पुलिस ने मृतकों की पहचान किशनगंज जिले के जलालपुर के रहने वाले 19 वर्षीय राहुल प्रसाद सिंह और जलालपुर की ही रहने वाली 16 वर्षीय दीपिका कुमारी के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली।
पोठिया के थाना प्रभारी सुभाष मंडल ने शुक्रवार को बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का मालूम पड़ रहा है । घटना स्थल से आधा लीटर कीटनाशक दवा की बोतल बरामद की गई है। गुरुवार शाम को दोनों का शव पुनपुन गांव के पास खेत से बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि मृत नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर भरा हुआ था जिससे प्रतीत होता है कि दोनों ने खुदकुशी करने से पहले विवाह कर लिया था। दोनों बुधवार को मांझीपुर क्षेत्र में माघी पूर्णिमा मेला देखने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कि दोनों को बुधवार शाम तक मेले में देखा गया।

इस मामले में पोठिया थाना में आत्महत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है उन्होंने संदेह जताते हुए कहा कि दोनों ने विवाह कर लिया था क्योंकि लड़की की मांग में सिंदूरलगा हुआ था

मृतक के परिजनों का कहना है कि लड़की ट्यूशन पढ़ने और लड़का मेला घूमने कहकर घर से निकला था दोनों रात तक जब घर नहीं लौटे तो उनकी खोज शुरू की गई गुरुवार को दोनों का शव बरामद किया गया।

Check Also

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *