Breaking News

रांची : 27 PG स्टूडेंट्स को मिला गोल्ड मेडल, RIMS में पहला दीक्षांत समारोह…

imagesरांची (रांची ब्यूरो) : RIMS में आज पहला दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ जिसमे मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने रिम्स के नवोदित डॉक्टरों से कहा कि आप डॉक्टर बन गए हैं, अब मानवता की सेवा करें। खासकर उन लोगों की जो गरीब है, लाचार हैं और असहाय हैं। क्योंकि ऐसे लोगों के इलाज में आपकी जरूरत है। मुर्मू मंगलवार को रिम्स में आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी-2016 में बोल रही थी। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि आप सभी ने समाज के पैसे से डॉक्टरी की पढ़ाई की है। अब उन्हें सूद समेत सेवा करके लौटाना होगा।  इससे पूर्व आरयू के वीसी डॉ रमेश कुमार पांडेय ने भी इस समारोह पर रिम्स प्रबंधन को बधाई दी। मुर्मू ने यूजी के डॉ रसिका लाल को डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति पुरस्कार से नवाजा।  इसके बाद बैच के टॉपर रहे डॉ निशांत सिन्हा को गोल्ड मेडल प्रदान किया। इससे पूर्व उन्होंने 27 पीजी छात्रों को गोल्ड मेडल पहनाया।  समारोह में रिम्स का ऑडिटोरियम डॉक्टर, उनके परिजन और रिम्स कर्मियों से खचाखच भरा हुआ था। संचालन डॉ शीतल मलुवा ने किया। वहीं आयोजन को सफल बनाने में रिम्स निदेशक डॉ बीएल शेरवाल, डीन डॉ त्रिलोचन सिंह, डॉ प्रभात कुमार, डॉ जेके मित्रा, डॉ गोविंद जी सहाय, डॉ रंजीत कौर अरोड़ा समेत अन्य कई डॉक्टरों ने योगदान दिया।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …