कोतवाली की चन्द कदम की दुरी पर रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर जेवरात और पदक के साथ हजारों रुपए की नगदी पार कर दी
लखनऊ,उमेश सैनी।
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज कोतवाली से चन्द कदम की दूरी पर बीती रात बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रूपये की नगदी, जेवरात व पदक पार कर दी पड़ोसी ने सोमवार की सुबह जब दरवाजा खुला देखा तो मकान मालिक को सूचना दी मकान मालिक ने मौके पर पहुंचकर कर पुलिस सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज कस्बे में कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर रायबरेली लखनऊ हाईवे पर स्थित मकान रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह भदौरिया का हैं,। एक सप्ताह पूर्व वह महानगर, लखनऊ स्थित अपने मकान में परिवार सहित गए थे। सोमवार की सुबह जब पड़ोसी रमेश ने दरवाजा खुला देखकर इसकी सूचना रिटायर्ड इंस्पेक्टर को दी। रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने घर पहुच कर देखा दरवाजों के व अलमारी के ताले टूटे हैं, अलमारी में रखे आठ पुलिस पदक, जेवरात व नगदी गायब है। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !