Breaking News

लखनऊ:थाना गोसाईगंज में ब्लॉक प्रमुख के बेटे को बे खौफ बदमाशों नें बनाया निशाना,रुपयों से भरा बैग लूट लिया

लखनऊ,संवाददाता,उमेश सैनी

लखनऊ । राजधानी में बदमाशों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं उनके अंदर न तो अब वर्दी का खौफ नजर आ रहा है न ही प्रशासन का । वह बेधड़क लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं । ताजा मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सामने आया है । जहां बेखौफ लुटेरों ने बैंक के सामने ब्लॉक प्रमुख के बेटे से पैसों से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए ।

मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र का है जहां बदमाशों ने बेखौफ होकर पैदल ही लूट की घटना को अंजाम दिया है । असल में बीजेपी के ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत का बेटा प्रमोद कुमार आज बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख रुपये निकाला था ।

जब वह बैंक से पैसा निकालकर वापस घर लौटने के लिए बाहर निकला तभी बैंक परिसर में पहले से मौजूद कुछ लुटेरे उसके पास आए और उसे बातों में उलझाकर पैसों से भरा बैग छीनकर बिना गाड़ी के पैदल ही भाग निकले । पैसे से भरे बैग में रुपयों के साथ-साथ जरूरी कागजात भी थे ।

यूपी : लखनऊ में डकैती डालने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

युवक ने काफी दूर तक दौड़कर उनका पीछा करने की कोशिश की लेकिन वे उसका बैग लेकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए । बदमाशों ने बैंक के मेन गेट पर ही लूट की इस घटना को अंजाम दिया है और वहां खड़े लोग तमाशा देखते रहे

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित की तहरीर पर टप्पेबाजी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई । वहीं गोसाईगंज थानाध्यक्ष बलवंत शाही मौके पर पहुंची।

 

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *