Breaking News

उत्तर प्रदेश में बेटी हुई तो मां से कहा कर दे हत्या नहीं मानी तो घर से निकाला !

(संजय कुमार मुनचुन) उ०प्र० :-  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बेमतलब साबित हो रहा है चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव में दूसरी बेटी पैदा होने से नाराज ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर मासूम बच्चियों के साथ महिला को घर से निकाल दिए जाने का मामला सामने आया है

अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने सोमवार को बताया कि अतरहट गांव की महिला निर्मला देवी 26 ने रविवार को अपनी दो बच्चियों के साथ उनके कार्यालय में आकर अपनी शिकायत की है उसकी एक बेटी के बाद 20 जनवरी 2018 को दूसरी बच्ची मायके में पैदा हुई मासूम बच्ची के साथ वह अपने ससुराल गई

इसके बाद तो पति धीरेन्द्र सिंह और ससुराल वालों ने पहले मासूम बच्ची की हत्या का दबाव बनाया जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उन लोगों ने उसे मारपीट कर दोनों बच्चियों के साथ घर से निकाल दिया इस मामले में चिल्ला पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है

उधर महिलाओं के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे महिला संगठन नारी इंसाफ सेना की प्रमुख वर्षा भारतीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं  का नारा बुंदेलखंड विशेषकर बांदा में बेमतलब साबित हो रहा है यहां भाजपा के सिर्फ सांसद ही नहीं बल्कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में विधायक भी हैं

Check Also

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *