Breaking News

नीतीश कुमार का बयान 10 सालों से कर रहे हैं बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जे की मांग !

(संजय कुमार मुनचुन) : एनडीए की सहयोगी पार्टी जदयू ने सोमवार को बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा दिए जाने को लेकर अपनी चुप्‍पी तोड़ी है नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा हम पिछले 10 साल से बिहार के लिए विशेष राज्‍य के दर्जे की मांग कर रहे हैं

उन्‍होंने कहा कि हम इसकी लगातार मांग कर रहे हैं और इस मुद्दे को छोड़ेंगे नहीं कुछ लोगों ने इस अर्थ लगाया कि हम इस मुद्दे पर चुप हैं लेकिन हम हर रोज इसके बारे में बात नहीं करना चाहते हैं इस मौके पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नरेंद्र सिंह सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में जेडीयू में शामिल हुए,

इससे पहले केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने माना था कि केंद्र सरकार और भाजपा की अल्पसंख्यक विरोधी खासकर मुस्लिम विरोधी छवि सुधारने की जरूरत है

पासवान रविवार को पटना मेें एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे उन्होंने पहले खुद कहा कि केंद्र सरकार के बारे में एक भ्रम फैलाया गया कि ये अल्पसंख्यक विरोधी और मुस्लिम विरोधी सरकार है

सरकार को अपनी पॉलिसी में कोई बदलाव करने की भले जरूरत ना हो लेकिन अपने बारे में बने परसेप्शन को बदलने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि सरकार को और विनम्र होकर काम करने की जरूरत है

जब उनसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उन बयानों के बारे में पूछा गया कि वो ईद नहीं मनाने की बात करते हैं तब पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि संविधान मेरा धर्म है और संविधान सोशल जस्टिस और सेक्युलरिजम के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसा बोलते हैं इसलिए मैंने कहा कि परसेप्शन को ठीक किया जाये भाजपा के लोगों को इस विषय पर मंथन करना होगा

वही बिहार और उतर प्रदेश के उपचुनाव के बारे में पासवान ने जहां बिहार में सहानुभूति को एक सबसे बड़ा कारण माना वहीं उतर प्रदेश के बारे में उनका कहना था कि वहां के लिए सोशल बनावट को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए पासवान के अनुसार लोगों को भूलना नहीं चाहिए कि बिहार और उतर प्रदेश में जातीय समीकरण विकास पर हमेशा भारी पड़ता है

उन्होंने बार बार कहा कि इस संवादाता सम्मेलन के पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शनिवार शाम को मुलाकात की और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी से भी रविवार सुबह बातचीत की बातचीत में कहा कि बिहार में भले नीतीश हो या सुशील मोदी धर्म निरपेक्षता के प्रति उनके कमिटमेंट पर कोई सवाल नहीं उठा सकता

Check Also

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *