
जालन्धर(गगनदीप सिप्पी): एक अखबार के पत्रकारों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह आज होली के अवसर पर कवरेज करने के लिए शिवसेना हिन्द के पंजाब प्रधान इशांत शर्मा के दफ्तर में गए थे , तभी इशांत शर्मा के कुछ समर्थक उनके दफ्तर में आये और आते ही इंशात शर्मा के समर्थक सुमित जोशी जोकि पेशे से एक ऑटो चालक है। जिसने एक तो पत्रकारों पर अंडे मारे और जब वहाँ मौजूद पत्रकारो ने इसका विरोध किया तो इशांत शर्मा के इस समर्थक ने अभद्र भाषा व गाली गलौच करना शुरू किया। मज़े की बात ये रही जब पत्रकारो ने मोके पर मोजूद इशांत शर्मा से इस बारे में बात करी तो उन्होंने बड़े हासे अंदाज़ में बात को नज़र अंदाज़ किया और पत्रकारो से साफ साफ कहा कि में तो अपने समर्थक के साथ खड़ा हूँ।अब मामला जालन्धर के थाना 5 में आ पहुंचा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !