Breaking News

बलिया की धरती पर रांची की टीम ने 12 रनों से जीत हासिल कर सेमी फाइनल में जगह बनायी

(कृष्णनंदन सिंह) :बलिया/बेगूसराय

31.01.18 बलिया प्रखंड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट कख तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच बुद्धवार को रांची एवं बलिया के बीच खेला गया| 25 ओवर के मैच में रांची ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 9 विकेट पर 150 रन बनाए जवाब में बलिया की टीम 25 ओवर में 9 विकेट पर 138 रन ही बना सकी इस तरह से रांची की टीम ने 12 रनों से जीत हासिल किया| मैन ऑफ द मैच का खिताब रांची के खिलाड़ी अनु को दिया गया| मैच के मुख्य अतिथि बिहार कॉपरेटिव सोसायटी बैंक बलिया के प्रबंधक, डॉ जेपी अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता  मो. जहांगीर उर्फ शाहवान, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, टूर्नामेंट के संयोजक मो.नौशेरवां, बलिया क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष मो. राशिद, सचिव विनोद पासवान, स्कोरर विजय तांती, अवधेश पोद्दार, सुमन कुमार, नीरज कुमार सिंह ,संजय कुमार, मो. अरमान, ऐनुल हक, राजीव रंजन कुमार, अमित कुमार, मुन्ना कुमार, मो. अमजद, कन्हैया कुमार, दिलीप कुमार, प्रकाश कुमार, मो. हुसैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे| मैच के कॉमेंटेटर की भूमिका प्रोफेसर प्रमोद महतो, मो. शब्बीर, मो.परवेज, अमरजीत कुमार ने निभाया वही एंपायर की भूमिका सुमन कुमार एवं मो. कैसर नियाजी ने किया| बलिया क्रिकेट क्लव द्वारा आयोजित इस मैच का लुप्त क्षेत्र के हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों ने उठाया| आगामी 2 फरवरी को सिल्लीगुङी एवं कलकत्ता क्रिकेट टीम के बीच होगा|

Check Also

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *