बिहारशरीफ : मानपुर थाना के तेतरावां गॉव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बबाल काटा और अस्पताल के कुव्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। बताया जाता है कि इस अस्पताल में सभी सुविधा उपलब्ध है। लेकिन प्रभारी ने इसकी व्यवस्था को लचर बना दिया। बताया जाता है कि गांव के विजेंद्र यादव की पत्नी साबो देवी को प्रसव के लिए परिजनों द्वारा भर्ती कराया था लेकिन व्यवस्था के लचर होने के कारण नवजात की मौत हो गयी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की और तोड़फोड किया। घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह, बीडीओ अंजन दत्ता मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। तेतरावां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अनुपस्थित डॉक्टर एवं नर्स निलंबित होंगे। दोनों की अनुपस्थिति के वजह से एपीएससी में हुए हंगामा पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से बात कर उनसे लापरवाह डॉक्टर राजीव रंजन चौधरी को निलंबित करने का अनुरोध किया है। कतरीसराय पीएचसी में तैनाती के दौरान भी लापरवाही के वजह से डॉ चौधरी पर प्रपत्र क गठित हुआ था पर वह अभी तक निलंबित नहीं हुए थे। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि लापरवाह डॉक्टर के विरुद्ध सभी आरोपों को समेकित करते हुए विभाग को भेजें। ड्यूटी से गायब नर्स को भी निलंबित करने की कार्रवाई करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने जिला में स्थित सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर एवं नर्स को सख्त हिदायत दी है कि वह ड्यूटी के दौरान अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहें एवं मरीजों की सही तरीके से देखभाल करें। अगर किसी के द्वारा लापरवाही की जाएगी तो उस पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई होगी।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !