Breaking News

बिहार :: केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे का दरभंगा भाजपा ने किया भव्य स्वागत

दरभंगा : भाजपा जिला द्वारा अश्वनी चौवे केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जी के दरभंगा आगवन पर जिला अध्यक्ष हरि सहनी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर के नेवतृत मे एकमि चौक पर हजारों कार्यकर्त्ता गाजा बाजा ,सैकडों वाहन के साथ स्वागत किया गया।वहाँ से माननीय मंत्री जी को फूल से सजी खुला गाड़ी से चले,आम जनताओं का अभिनन्दन करते हुए रोड शो किया गया. रास्ते में ख्वाजा गरीब नवाज नर्सिंग कॉलेज के छात्राओ ने गुलाब फूल देकर स्वागत किया,बेलबागंज में लहेरियासराय नगर अध्यक्ष विकास चौधरी सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ पाग,माला,चादर,तलवार के साथ स्वागत किया। उसके बाद मंत्री जी निर्माण हो रहे सुपर स्पेसलिटी अस्पताल के कार्य का निरीक्षण किये। पुनः मेडिकल औडिटेरियम सभागार में जिला भाजपा द्वारा नागरिक अभिनन्दन किया गया।जिला भाजपा द्वारा 31 किलो के मखान माला,मिथिला पेंटिंग चादर व पाग से सम्मानित किया गया।

युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित झा के नेतृत्व में सैकड़ो युवा मोटर साईकिल से रोड शो की आगवानी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरि सहनी ने किया।
माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर ने स्वागत भाषण में कहे कि जनजन के नेता होने के कारण ही इन्हें केंद्रीय मंत्री मंडल में जगह दिया गया।इनके पूर्व प्रयास के कारण दरभंगा सुपर स्पेसलिट अस्पताल का निर्माण चल रहा हैं ,जो अत्याधुनिक सुविधा से युक्त हैं।माननीय मंत्री जी कार्यकर्ताओं के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं।
अश्वनी चौबे जी कहे की धरती की पूजा विश्व में होती हैं।अटल जी की सरकार ने मिथलांचल को बहुत कुछ दिया। यहा की धरती से मुझे काफी प्यार हैं। मिथिला में आने के बाद यहां से नई ऊर्जा लेकर जाता हूँ। ।एम्स अस्पताल की मांग को पूरा करने का प्रयास करूँगा।2018 के बाद ईलाज हेतु मिथिला के लोगो को बहार नहीं जाना परेगा।प्रधान मंत्री नरेन्द मोदी जी बराबर मिथिला के विकास हेतु चर्चा करते रहते हैं। मैं जो हूँ वह वैदेही के कारन हूँ,और इस पवित्र पवन भूमि को विकास से वंचित नहीं रहने दूंगा। पुरे विहार के अस्पतालों के सन्दर्भ में केंद्रीय टीम गठन कर उच्च सर्वे कर अच्छी से अच्छी सुविधा दूंगा।

इस सभा में संजय सरावगी,जीवेश कुमार,सुनील सिंह,डा.अशोक यादव,मिश्रीलाल यादव,राजेंदर मंडल,रामकुमार झा,अशोक नायक,सुजीत मल्लिक,अमलेश झा,आदित्य नारायण चौधरी,मनोज कुमार झा “पप्पू”,अभय झा,संजीव साह,सचिन जैन,कन्हैया चौधरी,डा.आमोद कुमार झा,राजेश रंजन,संतोष पासवान,राम पदार्थ ठाकुर,विजय चौधरी,मीणा झा,रेखा झा,ज्वाला चंद्र चौधरी,विकास चौधरी,संजीव गुप्ता सहित भाजपा शिक्षा मंच लहेरियासराय के नगर अध्यक्ष सौरभ शेखर श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *