Breaking News

बिहार को अपने इन तीन वीर सपूतों की शहादत पर है गर्व


picsart_09-19-11-03-32बिहार: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में रविवार तड़के हुए आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गए जबकि कई जख्मी हैं. जानकारी के मुताबिक शहीद जवानों में बिहार रेजिमेंट और डोगरा रेजिमेंट के जवान शामिल हैं.

बिहार रेजिमेंट के शहीद 15 जवानों में से तीन बिहार के रहने वाले हैं. शहीदों में बिहार के नायक एस के विद्यार्थी,  ग्राम- बोकनारी, जिला-गया,  हवलदार अशोक कुमार सिंह, ग्राम-रक्टू टोला, जिला- भोजपुर और  सिपाही राकेश सिंह, ग्राम बदजा, जिला कैमूर शामिल है.

इसके अलावा बिहार से सटे झारखंड के भी दो वीर सपूतों को भी इस हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी. झारखंड के जिन दो वीर जवानों ने अपनी शहादत दी है उनमें  सिपाही जवरा मुंडा, ग्राम-मेरल, जिला- खूंटी और  सिपाही- नइमन कुजुर, ग्राम-गुमला चैनपुर शामिल हैं.

रविवार को तड़के हुए हमले के बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी आतंकियों को मार गिराया था.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *