Breaking News

बिहार :: दरभंगा मंडलकारा में बजा अलार्म, दो गुटों के बंदियों में हुई मारपीट

picsart_10-24-09-24-00-320x271दरभंगा : मंडलकारा में रविवार की सुबह कैदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिस कारण जेल प्रशासन को अलार्म बजाना पड़ा. पुलिस को व्यवस्था बहाल करने के लिए लाठीचार्ज करनी पड़ी. इसके बाद सभी कैदी अपने-अपने बैरक में लौट गये.

मिली जानकारी के मुताबिक, सेल मे बंद इंजीनियर हत्याकांड के शातिर संतोष झा गैंग के कैदी अचानक जोर-जोर से शोर करने लगे. आवाज पर जेल प्रशासन ने कक्षपाल को देखने के लिए भेजा. कक्षपाल ने बिना कुछ समझे इंजीनियर हत्याकांड के आरोपियों के सेल का ताला खोल दिया. सुबह साढ़े छह बजे सेल का गेट खुलते ही अपराधी अभिषेक कुमार, कुन्दन कुमार सिंह, पिंटू झा व सुबोध दुबे निकल कर वार्ड के कैदी मो. रियाज़ उर्फ सूर्या को पीटने लगे. सूर्या धोखाधड़ी मामले में जेल में बंद है. वार्ड से निकले अन्य कैदी सूर्या की पिटाई देख गोलबंद हो गये. अन्य कैदियों ने संतोष झा गुट के कैदियों की पिटाई शुरू कर दी. चारों भागने लगे, तो कैदियों ने इनपर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. इतने में जेल प्रशासन ने सायरन बजा दिया. जेल के सभी कर्मी घटनास्थल की ओर भागे.

सूचना मिलते ही लहेरियासराय थानाध्यक्ष जेपी सिंह दल बल के साथ पहुंचे और मामले को शांत किया. कैदियों को सेल में बंद कर दिया गया. घटना के तीन घंटे के बाद एसडीपीओ दिलनवाज अहमद व एसडीओ डॉ गजेंद्र प्रसाद सिंह ने भी जेल के अंदर जाकर जांच की. इधर जेल के प्रभारी अधीक्षक शंभू कुमार दास ने बताया कि रोड़ेबाजी नहीं हुआ है. कैदियों के बीच कुछ बातों को लेकर मारपीट हुई थी.

एसडीपीओ श्री अहमद ने बताया कि संतोष झा गिरोह के शातिर और एक अन्य गुट में मारपीट हुई है. लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने कहा कि जेल प्रशासन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …